फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Video: अगले साल भी पीली जर्सी में नजर आएंगे माही, चेन्नई के आखिरी मैच में किया बड़ा खुलासा

Fri, 20 May 2022 08:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धोनी ने इस साल आईपीएल शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ दी थी। रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया गया था, लेकिन आठ में से छह मैच हारने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार (20 मई) को अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने अगले साल आईपीएल में खेलने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान दी। उन्होंने अपने फैसले के पीछे का कारण भी बताया। 40 वर्षीय धोनी ने कहा कि चेन्नई में प्रशंसकों के सामने नहीं खेलना उनके साथ अन्याय होगा। 
विज्ञापन


टॉस के दौरान कमेंटेटर इयान बिशन ने धोनी से पूछा- क्या वह अगले सीजन में खेलेंगे? इस पर धोनी ने कहा, “निश्चित रूप से खेलूंगा, क्योंकि चेन्नई को धन्यवाद नहीं कहना अनुचित होगा। चेन्नई के प्रशंसकों के लिए ऐसा करना अच्छा नहीं होगा कि मै चेपॉक में नहीं खेलूं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल आईपीएल में टीमों को अलग-अलग शहरों में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इससे अलग-अलग जगहों पर प्रशंसकों को थैंक्यू बोलने का भी मौका मिलेगा।”

धोनी ने इसके आगे बताया, “मुझे प्रशंसकों से बहुत प्यार मिला है। यह सभी को धन्यवाद कहने जैसा होगा। हालांकि, वह मेरा आखिरी सीजन होगा या नहीं, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आप अगले दो साल के लिए भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। निश्चित रूप से अगले सीजन में मजबूत वापसी करने के लिए मेहनत करूंगा।”
विज्ञापन

 

जडेजा भी रहेंगे टीम के साथ
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चेन्नई के साथ बने रहेंगे। हालांकि, मीडिया में इस ऑलराउंडर और फ्रेंचाइजी के बीच खराब रिश्ते की खबरें सामने आई थीं। जडेजा को इस सीजन में कप्तान बनाया गया था, लेकिन आठ मैचों में छह हार मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर से धोनी ने कमान संभाल ली थी।

टूर्नामेंट से बाहर गए थे जडेजा
कप्तानी से हटने के कुछ दिन बाद ही जडेजा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। फिर चेन्नई ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो कर दिया और इन अटकलों को हवा दे दी कि फ्रेंचाइजी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें