फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: धोनी ने पहली बार छक्के से की पारी की शुरुआत, कोहली-रोहित और उथप्पा के क्लब में भी हुए शामिल

Fri, 01 Apr 2022 12:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धोनी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मैच में 38 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 131.58 का था। अब धोनी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 266.67 की स्ट्राइक रेट से रन ठोक दिए।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 15वें सीजन में अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मैच में 38 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 131.58 का था। अब धोनी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 266.67 की स्ट्राइक रेट से रन ठोक दिए। गुरुवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में माही ने छह गेंदों पर 16 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन


धोनी 19वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा हो। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था।

आवेश खान ने शिवम दुबे को आउट कर चेन्नई को पांचवां झटका दिया। इसके बाद धोनी क्रीज पर आए। चेन्नई की पारी में 10 गेंदें शेष थीं। धोनी ने इनमें से छह गेंदों का सामना किया और 16 रन ठोक दिए। उन्होंने कवर में छक्का लगाया तो थर्ड मैन की ओर चौका जड़ दिया। इसके बाद पारी की आखिरी गेंद पर एक और चौका लगाया।
विज्ञापन


धोनी ने अपनी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में सात हजार रन भी पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 10326 रन बनाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (9936), शिखर धवन (8818), सुरेश रैना (8818) और रॉबिन उथप्पा (7120) का नंबर आता है।

मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। शिवम दुबे ने 49, मोईन अली ने 35, अंबाती रायुडू ने 27, रवींद्र जडेजा ने 17 और धोनी ने 16 रन बनाए। लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 211 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए क्विंटन डीकॉक ने 61, इविन लुईस ने नाबाद 55,केएल राहुल ने 40, आयुष बदोनी ने नाबाद 19 और दीपक हुड्डा ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें