फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs CSK: छह गेंद पर बनाने थे 17 रन, फिर मुंबई में आया धोनी का तूफान, देखें अंतिम ओवर का रोमांच

Fri, 22 Apr 2022 10:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धोनी ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और आखिरी ओवर में 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने जयदेव उनादकट को पीटकर अपनी टीम को दूसरी जित दिलाई और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखीं। 
 
विज्ञापन
महेंन्द्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम ने दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के हीरो रहे महेंद्र सिंह धोनी। उन्होंने आखिरी ओवर में 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 13 गेंद में 28 रन बनाने वाले धोनी ने आखिरी ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ ही मुंबई को लगातार सातवीं हार थमा दी। उनके अलावा प्रिटोरियस ने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की और 14 गेंद में 22 रन बनाए। छोटा स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई की टीम आखिरी ओवर तक मैच में बनी हुई थी। हालांकि, मुंबई के उनादकट धोनी से पार नहीं पा सके और चेन्नई ने यह मैच जीता। इस मैच का आखिरी ओवर सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। 
विज्ञापन


आखिरी ओवर में प्रियोरियस, धोनी और पोलार्ड ने बल्लेबाजी की, लेकिन चेन्नई को जीत धोनी ने आखिरी चार गेंदों में ही दिलाई। शुरुआती दो गेंदें मुंबई के पक्ष में थीं। यहां आखिरी ओवर का रोमांच आपको बता रहे हैं। 

आखिरी ओवर में क्या हुआ
156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई को आखिरी छह गेंदों में 17 रन की जरूरत थी। चेन्नई के छह विकेट गिर चुके थे और धोनी के साथ प्रियोरियस क्रीज पर थे। उस समय धोनी नौ गेंद में 12 और प्रिटोरियस 13 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे थे। प्रिटोरियस स्ट्राइक पर थे और चेन्नई के फैंस को उम्मीद थी कि वो बड़े हिट लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और धोनी ने मैच खत्म किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पहली गेंदः जयदेव उनादकट की पहली गेंद पर प्रिटोरियस बल्ला नहीं लगा सके और गेंद उनके पैर से टकराई। अंपायर ने आउट नहीं दिला, लेकिन मुंबई ने रिव्यू लिया और यह सफल रहा। प्रिटोरियस आउट हो गए। अब चेन्नई को जीत के लिए पांच गेंद में 17 रन चाहिए थे। 

दूसरी गेंदः नए बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो स्ट्राइक पर थे और उन्होंने एक रन लेकर धोनी को स्ट्राइक दी। अब चेन्नई को जीत के लिए चार गेंदों में 16 रन की जरूरत थी। 

तीसरी गेंदः उनादकट ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर गेंद करने की कोशिश की, लेकिन उनका टप्पा सही नहीं था और धोनी ने गेंदबाज के सिर के ऊपर छक्का जड़ दिया। अब चेन्नई को जीत के लिए तीन गेंद में 10 रन चाहिए थे। 

चौथी गेंदः जयदेव उनादकट ने धीमी बाउंसर से धोनी को छकाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए और धोनी ने इंतजार करने के बाद फाइन लेग पर चौका जड़ दिया। अब चेन्नई को जीत के लिए दो गेंद में छह रन चाहिए थे। 

पांचवीं गेंदः उनादकट ने धोनी के पैरों पर गेंद की और धोनी ने मिडविकेट में शॉट खेलकर दो रन भाग लिए। अब चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर चौका चाहिए था। 

छठी गेंदः उनादकट ने यॉर्कर का प्रयास किया, लेकिन गेंद फुल टॉस हो गई और धोनी ने ऑफ स्टंप में जाकर लेग साइड में चौका जड़ दिया। इसके साथ ही चेन्नई की टीम ने जीत हासिल कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें