फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: लखनऊ टीम के आधिकारिक नाम का एलान, जानिए किस नाम से जानी जाएगी ये फ्रेंचाइजी

Mon, 24 Jan 2022 07:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ को आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
केएल राहुल, स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को लखनऊ ने ड्राफ्ट से चुना है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। ये फ्रेंचाइजी 'लखनऊ सुपर जाएंट्स' के नाम से जानी जाएगी। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड (गोयनका ग्रुप) के चेयरमैन डॉ. संजीव गोयनका ने वीडियो मैसेज के जरिए नाम का एलान किया।
विज्ञापन


इससे पहले गोयनका ग्रुप ने 2016 में पुणे फ्रेंचाइजी भी खरीदी थी। तब भी उन्होंने अपनी टीम का नाम 'राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स' ही रखा था। दो साल बाद यानी 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल में वापसी के बाद पुणे की टीम आईपीएल से हट गई थी।  प्रतियोगिता के जरिए नाम चुना
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने नाम पर फैसला लेने के लिए सोशल मीडिया पर एक प्रतियोगिता रखी थी। इसका नाम उन्होंने 'नाम बनाओ और नाम कमाओ' रखा था। संजीव गोयनका ने बताया कि इसके जरिए लाखों मैसेज हम तक पहुंचे और इसी के आधार पर हमें यह बताते हुए खुशी हो रही कि हमने अपनी टीम का नाम लखनऊ सुपर जाएंट्स रखा है। ऐसे ही लखनऊ टीम को आप अपना प्यार देते रहें। आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ में खरीदी टीम
विज्ञापन

इस साल आईपीएल में आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। अहमदाबाद के आधिकारिक नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।

दोनों नई टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ी चुने
आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीम लखनऊ और अहमदाबाद ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की घोषणा भी कर दी है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है। इसके अलावा लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को साइन किया है। 

वहीं, अहमदाबाद ने भी अपने तीन खिलाड़ियों का एलान किया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। वहीं, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी फ्रेंचाइजी ने साइन किया है। इस सीजन के लिए 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होना है।

ड्राफ्ट में चुने गए अहमदाबाद के खिलाड़ियों की कीमत
 
खिलाड़ी  टीम  कीमत
हार्दिक पांड्या अहमदाबाद    15 करोड़
राशिद खान  अहमदाबाद 15 करोड़
शुभमन गिल   अहमदाबाद 8 करोड़

ड्राफ्ट में चुने गए लखनऊ के खिलाड़ियों की कीमत
 
खिलाड़ी  टीम  कीमत
केएल राहुल लखनऊ 17 करोड़
मार्कस स्टोइनिस  लखनऊ 9.2 करोड़
रवि बिश्नोई    लखनऊ 4 करोड़
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें