फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs LSG Photos: बैंगलोर को सपोर्ट करने पहुंचे संजय दत्त और रवीना टंडन, विराट के आउट होने पर निराश हुए फैंस

Wed, 20 Apr 2022 10:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लखनऊ पर जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब आरसीबी के पास 10 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में संजय दत्त भी बैंगलोर का सपोर्ट करने पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
1 of 11
रवीना टंडन और संजय दत्त आरसीबी को सपोर्ट करने पहुंचे - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन पांचवीं जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही बैंगलोर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ तीसरी हार के बावजूद टॉप चार टीमों में बनी हुई है। इस मैच में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। कप्तान डुप्लेसिस ने 96 और शाहबाज अहमद ने 26 रन की अहम पारी खेली थी। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 163 रन ही बना पाई। क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। 

संजय दत्त और रवीना टंडन भी यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों बैंगलोर का सपोर्ट कर रहे थे। उनकी टीम को जीत भी हासिल हुई। वहीं विराट इस मैच में फिर खाता खोले  बिना पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने पर फैंस निराश हो गए। यहां हम इस मैच से जुड़े रोमांचक पल तस्वरों में दिखा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 11
संजय दत्त और रवीना टंडन - फोटो : IPL/BCCI
संजय दत्त और रवीना टंडन भी यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों आरसीबी का सपोर्ट कर रहे थे और उनकी टीम ने यह मैच भी जीता। आरसीबी ने इस मैच में बैंगलोर को 18 रन से हराया। मैच के दौरान दोनों ने खूब मस्ती की। खुद रवीना ने इस मैच की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 11
संजय दत्त - फोटो : IPL/BCCI
संजय दत्त आरसीबी की जर्सी पहनकर यह मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने जो जर्सी पहनी थी, उसमे पीछे अधीरा लिखा हुआ था। हाल ही में आई फिल्म केजीएफ चैप्टर2 में संजय दत्त ने अधीरा का किरदार निभाया है, जो कि कहानी का विलेन है। 

4 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के खिलाफ मैच में विराट एक बार फिर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। दुष्मंता चमीरा की गेंद पर उन्होंने दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया। विराट के आउट होते ही उनके फैंस निराश हो गए। लंबे समय से कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनके फैंस को एक मैच जिताऊ पारी का इंतजार है। 
विज्ञापन

5 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
दुष्मंता चमीरा ने इस मैच में लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ओपनर अनुज रावत को पवेलियन भेजा इसके बाद विराट कोहली को भी आउट कर दिया। हालांकि, लखनऊ के गेंदबाज अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और फाफ डुप्लेसिस ने सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। बाद में चमीरा ने भी काफी रन लुटाए। 
विज्ञापन

6 of 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
चमीरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा को खासा परेशान किया है और अब विराट कोहली के खिलाफ भी उन्होंने शानदार तरीके से गेंदबाजी की। लखनऊ की टीम कोहली के खिलाफ तैयारी करके आई थी और इसी वजह से ऑफ साइड में अतिरिक्त फील्डर रखा गया था। चमीरा ने प्लान के तहत गेंदबाजी की और कोहली को आउट किया। 
विज्ञापन

7 of 11
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
क्रुणाल पांड्या ने भी इस मैच में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर ग्लेन मैक्सवेल का अहम विकेट लिया। मैक्सवेल को बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी होती है। इसी वजह से राहुल ने मैक्सवेल के क्रीज में आते ही क्रुणाल को गेंदबाजी कराई। 

8 of 11
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस पहली बार पुरानी लय में दिखे। उन्होंने 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि वो अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए, लेकिन अपनी टीम को जिता दिलाई। आने वाले मैचों में प्लेसिस के अलावा कोहली से भी ऐसी पारी की उम्मीद होगी। 

9 of 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे। वो सिर्फ तीन रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने। डिकॉक के जल्दी आउट होने की वजह से लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बन गया और एक-एक करके सभी बल्लेबाज अपने विकेट फेंकते चले गए। 

10 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 25 रन देकर चार अहम विकेट लिए। उन्होंने पहले डिकॉक और मनीष पांडे को आउट किया फिर आयुष बदोनी और मार्कस स्टोइनिस को आउट करके अपनी टीम की जीत तय कर दी। 
विज्ञापन

11 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हुए। राहुल के आउट होने के बाद क्रुणाल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी और ऐसा लग रहा था कि वो अपनी टीम को जीत दिलाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। क्रुणाल के आउट होने के बाद लखनऊ यह मैच हार गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें