मोहसिन खान ने पंत को क्लीन बोल्ड किया
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन?
| कप्तान |
रन |
गेंद |
चौके |
छक्के |
स्ट्राइक रेट |
| केएल राहुल |
77 |
51 |
4 |
5 |
150.98 |
| ऋषभ पंत |
44 |
30 |
7 |
1 |
146.67 |
लखनऊ के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: डिकॉक और राहुल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। राहुल ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। दीपक हुड्डा ने 34 गेंद पर 52 रन बनाकर एक बार फिर से साबित कर दिया कि क्यों उन्हें टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी कहा जा रहा है। गेंदबाजी में मोहसिन खान ने चार विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
नकारात्मक पक्ष: मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 17 रन बनाए। उनका स्ट्राइख रेट 106.25 का था। उन्हें अपने स्ट्राइक रेट में सुधार करनी होगी। क्विंटन डिकॉक ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए। अच्छी शुरुआत को वो बड़ी पारी में नहीं बदल सके। गेंदबाजी में बिश्नोई और मोहसिन को छोड़कर सबने निराश किया। चमीरा, क्रुणाल, होल्डर, गौतम और स्टोइनिस ने 11 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए।