फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs MI: लखनऊ की पांचवीं जीत तो मुंबई की आठवीं हार, सुपर जाएंट्स की शीर्ष चार में वापसी, राहुल का शतक

Mon, 25 Apr 2022 12:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2022 के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 रन से जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ ने 168 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम मुंबई - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 रन से जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ ने 168 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। लखनऊ के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों को 132 के स्कोर पर रोक दिया और मैच अपने नाम किया। लखनऊ की यह इस सीजन की पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई की टीम लगातार आठ मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। 

विज्ञापन



जीत के बाद मुंबई के बल्लेबाजों से हाथ मिलाते लखनऊ के खिलाड़ी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

लखनऊ के 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने एक अच्छी शुरुआत की और पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन का बल्ला फिर से खामोश रहा और वह आठवें ओवर में 20 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


डेवाल्ड ब्रेविस भी इस बार नाकाम रहे और अगले ही ओवर में तीन रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले कि मुंबई की टीम इन झटकों से उबर पाती, क्रुणाल पांड्या ने रोहित शर्मा को 39 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। सूर्यकुमार यादव भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। उन्हें बदोनी ने सात के स्कोर पर आउट किया। 


क्रुणाल ने लिया रोहित का विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

मुंबई की टीम ने 18 रन बनाने में शीर्ष के चार विकेट गंवा दिए और मुश्किल में आ गई। तिलक वर्मा ने हालांकि कीरोन पोलार्ड के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। लेकिन वह भी काफी नहीं रही। तिलक 18वें ओवर में 38 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 39 रन की जरुरत थी और क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लेकर मैच को लखनऊ की झोली में डाल दिया।  


आखिरी ओवर में क्रुणाल ने लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

मुंबई ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 27 के स्कोर पर उसे पहला झटका लगा। क्विंटन डिकॉक 10 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल और मनीष पांडे ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। मनीष हालांकि 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या सस्ते में पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन




लखनऊ एक समय 103 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। लेकिन एक छोर से राहुल तेजी से रन बनाते रहे और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते गए। उन्होंने इस दौरान अपना शतक पूरा किया और टीम के स्कोर को 168 तक पहुंचाया।



राहुल 62 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका इस सीजन का दूसरा शतक रहा और दोनों ही शतक उन्होंने मुंबई के खिलाफ ही बनाए। 


केएल राहुल ने लगाया शतक (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें