कप्तानी छोड़ने की वजह
आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन बेहतर है। आरसीबी की टीम लीग राउंड में तीसरे नंबर रहकर प्लेऑफ में पहुंची है और एलिमिनेटर मुकाबले आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ंत होगी। स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए विराट कोहली ने टी-20 से कप्तानी छोड़ने के कारणों का खुलासा किया। उन्होंने इस दौरान कहा, दो चीजें थीं एक तो वर्कलोड सबसे बड़ा फैक्टर था, दूसरा यह कि मैं अपनी जिम्मेदारियों से ईमानदार रहना चाहता हूं।
मुझे किसी चीज से अटैचमेंट नहीं
इस दौरान विराट कोहली ने आगे कहा, मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है अगर में उसमें अपना 120 प्रतिशत नहीं दे सकता तो मैं उस एक चीज को बस पकड़कर बैठने वाला इनसान नहीं रहा हूं, मुझे किसी चीज से अटैचमेंट नहीं है, यह बात तो मेरे दिगाम में हमेशा से बहुत स्पष्ट है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। इस मैच की विेजेता टीम का सामना दूसरे क्वालीफायर के तहत दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
टी-20 इंटरनेशनल से भी कर चुके हैं कप्तानी छोड़ने का एलान
इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र शुरू होने से पहले विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से भी कप्तानी छोड़ने का एलान किय़ा था। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि वह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया की कप्तानी टी-20 फॉर्मेट से छोड़ देंगे।