अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम।
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम: बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में यहां का मौसम 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस बार भी मौसम का यही हाल होगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
पिच: हाल ही में हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की मेजबानी अबू धाबी ने की थी। इस टूर्नामेंट में स्पिनर्स की अपेक्षा तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट लिए थे। ऐसे में आईपीएल में भी उन्हीं का बोलबाला रह सकता है।
आईपीएल 2021: इस सीजन में यहां कुल 8 मैच खेले जाएंगे।
- आईपीएल 2020 में कुल मैच हुए: 20
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 8
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 12
- मैच टाई: 1
- पहली पारी में औसतन स्कोर: 140 रन
- दूसरी पारी में औसतन स्कोर: 129 रन
- कुल टी-20 मैच हुए: 53
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 14
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 19
- पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर: 206/4 मुल्तान सुल्तांस (2021)
- दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर: 206/4 पंजाब किंग्स, (2014)
मौसम: शारजाह में अगले एक महीने में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैदान छोटा होने के कारण फील्डर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पिच: शारजाह में बड़े टोटल देखने को मिल सकते हैं। यह मैदान अबू धाबी और दुबई के मुकाबले काफी छोटा है। यही वजह है कि यहां काफी चौके-छक्के लगते हैं। ज्यादातर मैचों में 200+ रन का स्कोर देखने को मिल सकता है। मैदान का आकार छोटा होने के कारण ज्यादातर टीमें स्पिनर की जगह तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहेंगी। तेज गेंदबाजों को यहां उछाल भी मिलता है। बल्लेबाजों इस पिच पर खूब रन बंटोरेंगे।
आईपीएल 2021: इस सीजन में यहां कुल 10 मैच खेले जाएंगे। इसमें एलिमिनेटर और दूसरा क्वालिफायर मैच शामिल है।
- आईपीएल 2020 में कुल मैच हुए: 12
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 5
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 7
- पहली पारी में औसतन स्कोर: 149 रन
- दूसरी पारी में औसतन स्कोर: 131 रन
- पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर: 215/6 अफगानिस्तान
- दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर: 140/3 अफगानिस्तान
मौसम: बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां शारजाह और अबू धाबी से ज्यादा गर्मी रहेगी। आईपीएल के दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पिच रिपोर्ट: बाकी दोनों मैदान की अपेक्षा यहां कम रन बनते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। पहली पारी में 160 का स्कोर भी किसी टीम को मैच जिता सकता है।
आईपीएल 202: इस सीजन में यहां 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें पहला क्वालिफायर और फाइनल शामिल है।
- आईपीएल 2020 में कुल मैच हुए: 26
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 14
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 9
- टाई: 3
- पहली पारी में औसतन स्कोर: 144 रन
- दूसरी पारी में औसतन स्कोर: 122 रन
- कुल टी-20 मैच: 93
- पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 38
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 54
- पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर: 219/2 सनराइजर्स हैदराबाद
- दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर: 203/8 क्वेटा ग्लैडिएटर्स