शिखर धवन बल्लेबाजी में टॉप पर हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं आईपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की। इस लिस्ट में टॉप पांच में चार भारतीय बल्लेबाज हैं। यानी भारत में हुए पहले चरण में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इनमें शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन शामिल हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली के धवन हैं। उन्होंने आठ मैचों में 134.27 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
| खिलाड़ी |
टीम |
मैच |
रन |
स्ट्राइक रेट |
| शिखर धवन |
दिल्ली कैपिटल्स |
8 |
380 |
134.27 |
| केएल राहुल |
पंजाब किंग्स |
7 |
331 |
136.21 |
| फाफ डुप्लेसिस |
चेन्नई सुपर किंग्स |
7 |
320 |
145.45 |
| पृथ्वी शॉ |
दिल्ली कैपिटल्स |
8 |
308 |
166.48 |
| संजू सैमसन |
राजस्थान रॉयल्स |
7 |
277 |
145.78 |
हर्षल पटेल बॉलिंग में टॉप पर हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो लिस्ट में टॉप दो स्थान पर भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है। पहले नंबर पर 17 विकेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हर्षल पटेल और दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान हैं। आवेश हालांकि, रिजर्व के तौर पर टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी जा चुके हैं, लेकिन उन्हें भारतीय टीम से खेलने का मौका अभी तक नहीं मिला है।
| खिलाड़ी |
टीम |
मैच |
विकेट |
| हर्षल पटेल |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
7 |
17 |
| आवेश खान |
दिल्ली कैपिटल्स |
8 |
14 |
| क्रिस मॉरिस |
राजस्थान रॉयल्स |
7 |
14 |
| राहुल चाहर |
मुंबई इंडियंस |
7 |
11 |
| राशिद खान |
सनराइजर्स हैदराबाद |
7 |
10 |
केएल राहुल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए।
- फोटो : सोशल मीडिया
14वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल टॉप पर हैं। उन्होंने 16 छक्के लगाए हैं। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो हैं। उन्होंने 15 छक्के लगाए हैं। बेयरस्टो हालांकि, दूसरे चरण में नहीं खेलेंगे। इंग्लिश बल्लेबाज ने पहले ही टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।
| खिलाड़ी |
छक्के |
| केएल राहुल |
16 |
| जॉनी बेयरस्टो |
15 |
| अंबाती रायडू, जोस बटलर, आंद्रे रसेल, फाफ डुप्लेसिस, कायरन पोलार्ड |
13 |
अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा भी कोरोना संक्रमित मिले थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 में 29वें मैच तक सब कुछ ठीक चल रहा था। मुंबई और चेन्नई में खत्म हुए पहले चरण के बाद सभी टीमों को अहमदाबाद और दिल्ली शिफ्ट होना था। इन दोनों स्थानों पर दूसरे चरण के मैच होने थे। इसी दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव हो गए। इस कारण तीन मई को होने वाला कोलकाता और बेंगलुरु के मैच को स्थगित करना पड़ा। बीसीसीआई ने इसके साथ यह भी कहा कि अगले 24 घंटे आईपीएल के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। उन्हें भी कई और मामले सामने आने का डर था।
इसी बीच चेन्नई के सहायक कर्मचारियों में से 4 कोरोना संक्रमित पाए गए। चेन्नई ने इसके बाद तब तक मैच खेलने से इनकार कर दिया जब तक संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाए। बीसीसीआई इस पर कोई एक्शन लेती उससे पहले ही दिल्ली के अमित मिश्रा और हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा भी पॉजिटिव आ गए। इसके बाद बीसीसीआई को आईपीएल को स्थगित करना पड़ा।
आईपीएल 2021 में अब तक
- कुल रन बने: 9499
- कुल छक्के लगे: 380
- सबसे लंबा छक्का: 105 मीटर
- कुल शतक लगे: 3
- कुल अर्धशतक लगे: 48
- कितने मैच सुपर ओवर में पहुंचे: 1
- सबसे तेज गेंद: 148.73 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से
- आखिरी गेंद तक कितने मैच पहुंचे: 2
- कुल विकेट गिरे: 343
- कुल डॉट बॉल: 2433
- हैट्रिक लगे: 0