बेन ड्वारशुइस (दिल्ली कैपिटल्स)
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने आईपीएल के दूसरे सत्र से ऐन वक्त पर अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को अपने दल में शामिल किय़ा। बेन अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और उन्होंने बिग बैग लीश अपनी गेंदबाजी से काफी धमाल मचाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया। अब ड्वारशुइस दिल्ली के लिए धमाल मचाएंगे।
टिम साइफर्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स)
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने खेल से बड़ी प्रतिष्ठा हासिल की है। उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी अपनी बल्लेबाजी से खूब धमाल मचाया। आईपीएल 2020 से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ज्वाइन करने के बाद वह बेंच पर रहे हैं। लेकिन इस बार पैट कमिंस दूसरे सत्र के लिए उपलब्ध नहीं हैं जबकि सुनील नरेन फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में टीम साइफर्ट आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं।
दुष्मंता चमीरा (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल के दूसरे चरण में खिलाड़ियों के बाहर होने से बड़ा झटका लगा। लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों को ध्यान में रखते हुए विराट और उनकी कंपनी ने दुष्मंता चमीरा को अपनी टीम में शामिल किया। चमीरा धीमी पिचों पर भी गेंदबाजी करने में उस्ताद हैं। हाल ही में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज में उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2021 में आरसीबी के लिए उनका खेलना तय है।
वानेंदु हसरंगा (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल रहे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने दूसरे सत्र से अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि उन्हे 2021 के पहले सत्र में भी आरसीबी की तरफ से किसी भी मैच में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में रॉयल चैलेंर्स बैंगलोर ने जांपा के रिप्लेसमेंट के तौर पर वानेंदु हसरंगा को अपने दल में शामिल किया। हसरंगा ने हाल ही में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी लेग स्पिन बॉलिंग से काफी प्रभावित किया। वह दूसरे सत्र में आरसीबी के लिए आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।
टिम डेविड ( रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल होने वाले टिम डेविड तीसरे क्रिकेटर हैं। ऑस्ट्रेलिया मूल के डेविड सिंगापुर के पहले क्रिकेटर होंगे जो आईपीएल में खेलेंगे। वह दुनिया की कई क्रिकेट लीग में खेलते हैं। सीपीएल में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। ऐसा नहीं है कि उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिली।
जॉर्ज गॉर्टन (रायल चैलेंजर्स बैंगलोर)
आरसीबी की टीम में आईपीएल के दूसरे सत्र में शामिल होने वाले जॉर्ज गॉर्टन चौथे खिलाड़ी हैं। इस युवा गेंदबाज तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केन रिचर्डसन की जगह अपनी टीम में शामिल किया है। गार्टन में रिचर्डसन की तरह बल्लेबाजी करने की काबिलियत है। आईपीएल के दूसरे फेज में वह आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
ग्लेन फिलिप्स (राजस्थान रॉयल्स)
न्यूजीलैंड के खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को राजस्थान रॉयल्स की टीम में जोस बटलर के स्थान पर शामिल किया गया है। बटलर ने पारिवारिक कारणों की वजह से आईपीएल के दूसरे सत्र से अपना नाम वापस ले लिया था। उम्मीद है कि फिलिप्स आईपीएल के दूसरे चरण में डेब्यू करते हुए आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे।
आदिल रशीद (पंजाब किंग्स)
आईपीएल की नीलामी में कई बार अनसोल्ड रहे इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल रशीद को आखिरकार आईपीएल में खेलने का मौका मिल गया। ऐसा माना जाता है कि संयुक्त अरब अमीरात की पिचें स्पिनर्स के लिए माकूल होती हैं। वह अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
एडेन मार्कराम (पंजाब किंग्स)
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज का शुमार आक्रामक बल्लेबाजों में किया जाता है। उनका इरादा आईपीएल में खेलने का रहा और इस बार उन्हें मौका मिल गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें डेविड मलान की जगह टीम में शामिल किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज मलान ने आईपीएल के दूसरे सत्र से अपना नाम वापस ले लिया था। मार्कराम आउट ऑफ फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन की जगह खेल सकते हैं।
नाथन एलिस (पंजाब किंग्स)
नाथन एलिस पंजाब किंग्स की टीम में अपने हमवतन रिले मेरेडिथ को रिप्लेस किया है। मेरेडिथ ने भी आईपीएल के दूसरे चरण में खेलने से इनकार कर दिया था। नाथन एलिस ने भी बिग बैश लीग में मेरेडिथ की तरह प्रभावित किया। वहीं जब हम पंजाब के तेज गेंदबाजों की बात करते हैं तो इस मामले में फ्रेंचाइजी फास्ट बॉलर्स का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है।