फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs SRH: हैदराबाद से हारने के बाद बोले आरसीबी के कोच हेसन, कहा- मैक्सवेल का रन आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट

Thu, 07 Oct 2021 12:41 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद आरसीबी के मुख्य कोच माइक हेसन ने बयान दिया। उन्होंने कहा, ग्लेन मैक्सवेल का रन आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट था। मैक्सवेल को केन विलियमसन ने रन आउट किया था। 
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुए मुकाबले में आरसीबी के बल्लेाबाज ग्लेन मैक्सवेल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। जब वह 40 रन बनाकर खेल रहे थे तो ऐसे में सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने उन्हें रन आउट कर दिया। मैक्सवेल के रन आउट होने के बाद यह मैच आरसीबी के हाथ से फिसल गया। सनराइजर्स ने रोमांचक मुकाबले में विराट की टीम को 4 रनों से मात दी। मैच में मिली हार के बाद आरसीबी के हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस माइक हेसन ने बयान दिया। 

विज्ञापन

मैक्सवेल का विकेट टर्निंग पॉइंड

माइक हेसन ने मैच के बाद बात करते हुए कहा, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अच्छी गति से रन बना रहे थे और उनका रन आउट होना शायद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच का टर्निंग पॉइंट था। वह 40 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। मैक्सवेल ने यह 40 रन महज 25 गेदों पर बनाए थे। उन्हें 15वें ओवर में केन विलियमसन ने रन आउट किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब हेसन से पूछा गया कि क्या मैक्सवेल का विकेट टर्निंग पॉइंड था तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मैक्वेल 10 रन प्रति ओवर बना रहे थे, वह सेट बल्लेबाज थे, इसलिए शायद वह वही व्यक्ति था जिसे हम क्रीज पर चाहते थे, उनका रन आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट था। 
विज्ञापन

137 रन बना पाई आरसीबी की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 141 रन बनाए थे। सनराइजर्स की ओर से जेसन रॉय 44 और केन विलियमसन 31 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा निचले क्रम में जेसन होल्डर ने 16 रनों की पारी खेली। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बनाई पाई। इस तरह आरसीबी 4 रनों के मामूली अंतर से मैच हार गई। विराट की टीम की तरफ से देवदत्त पडीक्कल 41 और ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा एबी डिवीलियर्स ने 19 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम को जिताने में नाकाम रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें