फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs PBKS: 2019 के बाद राहुल को पहली बार आउट कर सकी बैंगलोर टीम, ऑरेंज कैप भी अब पंजाब के कप्तान के पास

Sun, 03 Oct 2021 06:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

2019 सीजन के बाद पहली बार विराट के गेंदबाज राहुल को आउट कर सके हैं। राहुल के अब इस सीजन 12 मैचों में 528 रन हो गए हैं और वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन
केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप आ गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी 20 ओवर में 164 रन बना सकी। जवाब में पंजाब छह विकेट गंवाकर 158 रन ही बना सकी। पीबीकेएस के कप्तान केएल राहुल 35 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहबाज अहमद ने हर्षल पटेल के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन


2019 सीजन के बाद पहली बार विराट के गेंदबाज राहुल को आउट कर सके हैं। 2020 आईपीएल में राहुल दोनों मैचों में नाबाद रहे थे। पहले मैच में वह 132 रन बनाकर और दूसरे मैच में 61 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इस साल दोनों टीमों के बीच हुए पहले मैच में राहुल 91 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ये तीनों मुकाबले पंजाब ने जीते। 

राहुल के अब इस सीजन 12 मैचों में 528 रन हो गए हैं और वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने इस साल 52.09 की औसत और 129.09 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसमें पांच अर्धशतक भी शामिल है।
विज्ञापन


राहुल के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ हैं। गायकवाड़ ने 12 मैचों में 50.80 की औसत और 140.33 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। उन्होंने ऋतुराज से आरेंप कैप ले ली है। वहीं पर्पल कैप बैंगलोर के ही हर्षल पटेल के पास है। उन्होंने अब तक इस सीजन में 26 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें