केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप आ गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी 20 ओवर में 164 रन बना सकी। जवाब में पंजाब छह विकेट गंवाकर 158 रन ही बना सकी। पीबीकेएस के कप्तान केएल राहुल 35 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहबाज अहमद ने हर्षल पटेल के हाथों कैच कराया।
2019 सीजन के बाद पहली बार विराट के गेंदबाज राहुल को आउट कर सके हैं। 2020 आईपीएल में राहुल दोनों मैचों में नाबाद रहे थे। पहले मैच में वह 132 रन बनाकर और दूसरे मैच में 61 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इस साल दोनों टीमों के बीच हुए पहले मैच में राहुल 91 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ये तीनों मुकाबले पंजाब ने जीते।
राहुल के अब इस सीजन 12 मैचों में 528 रन हो गए हैं और वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने इस साल 52.09 की औसत और 129.09 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसमें पांच अर्धशतक भी शामिल है।
राहुल के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ हैं। गायकवाड़ ने 12 मैचों में 50.80 की औसत और 140.33 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। उन्होंने ऋतुराज से आरेंप कैप ले ली है। वहीं पर्पल कैप बैंगलोर के ही हर्षल पटेल के पास है। उन्होंने अब तक इस सीजन में 26 विकेट लिए हैं।