फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs PBKS Fantasy-11: दोनों टीमों के विकेटकीपर साबित हो सकते हैं ट्रम्प कार्ड, विराट-मैक्सवेल दिला सकते हैं ज्यादा अंक

Sun, 03 Oct 2021 08:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में पंजाब vs बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। दोनों ही टीमों पास एक से बढ़कर एक आक्रामक बल्लेबाज हैं। लिहाजा फैंटेसी क्रिकेट में भी यह ज्यादा पॉइंट वाला मैच साबित हो सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले में कौन-कौन से खिलाड़ी अहम साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

विकेटकीपर
इस मैच के लिए फैंटेसी टीम में पंजाब और बेंगलुरु दोनों के विकेटकीपर को शामिल किया जा सकता है। पंजाब की ओर से लोकेश राहुल टॉप स्कोरर साबित हुए हैं। वहीं, बेंगलुरु के श्रीकर भरत बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। एबी डिविलियर्स के पास किसी भी मैच को अपने दम पर पलटने की क्षमता है। ऐसे में आप तीन विकेटकीपर को चुन सकते हैं। राहुल, भरत और डिविलियर्स तीन विकेटकीपर हैं।

बल्लेबाज
इस मैच के लिए आप चार बल्लेबाज चुन सकते हैं। इनमें से एक आरसीबी का हो सकता है। इस टीम के विराट कोहली को शामिल किया जा सकता है। पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल, शाहरुख खान और एडेन मार्कराम को शामिल करना अच्छा फैसला हो सकता है। 

ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल को शामिल करने अच्छे अंक दिला सकता है। 

गेंदबाज
तीन गेंदबाज चुन सकते हैं। हर्षल पटेल सीजन में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वे लगभग हर मैच में दो-तीन विकेट ले रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मोहम्मद शमी और बेंगलुरु के युजवेंद्र चहल का चुनाव कर सकते हैं। चहल और रवि बिश्नोई में से किसी एक शामिल कर सकते हैं।

कप्तान
कप्तान और उप कप्तान के तौर पर दोनों टीमों के टॉप चार बल्लेबाजों पर विचार कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डRविलियर्स, डैनियल क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
  • पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, दीपक हूडा, फैबियन एलेन, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन

फैंटेसी गेम के लिए टीम:
विकेटकीपर: श्रीकर भरत, एबी डिविलियर्स और केएल राहुल
बल्लेबाज: विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, शाहरुख खान
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज: हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें