फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज की एंट्री, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉय हटे

Wed, 25 Aug 2021 07:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्थान रॉयल्स ने दुनिया के नंबर एक टी एक टी-20 गेंदबाज तबरेज शम्शी को अपने साथ जोड़ा है। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर को एंड्रू टॉय की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@rajasthanroyals
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 14वें संस्करण का दूसरा चरण अगले महीने से यूएई में शुरू होने जा रहा है। हालांकि इससे पहले अलग-अलग टीमों में बदलाव और रिप्लेसमेंट का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स में भी बुधवार को एक बड़े खिलाड़ी की एंट्री हुई है। रॉयल्स ने दुनिया के नंबर एक टी एक टी-20 गेंदबाज तबरेज शम्शी को अपने साथ जोड़ा है। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर को एंड्रू टॉय की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


बात करें तबरेज के आईपीएल करियर की तो उन्होंने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेला था और तब चार मैचों में तीन विकेट झटके थे। बता दें कि शम्सी राजस्थान के लिए दूसरे रिप्लेसमेंट हैं, उनसे पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी लियम लिविंग्स्टन भी अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन




अंक तालिका की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स फ़िलहाल तीन जीत और चार हार के साथ पांचवें स्थान पर है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें