कोरोना वायरस महामारी की तीसरी संभावित लहर की आशंकाओं के बीच टीकाकरण की तेज होती रफ्तार ने काफी राहत दी है। उधर केरल में कोरोना के नए मामलों में लगातार तेजी आ रही है।
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में देश की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को बताया कि देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का आंकड़ा 60 करोड़ को पार कर गया है। देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।
विज्ञापन
केरल में 31445 नए मामले, टेस्ट पॉजिटिविटी 19.03 फीसदी
उधर, केरल में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में संक्रमण के 31,445 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 20,271 मरीज ठीक हुए तो 215 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी दर इस समय 19.03 फीसदी है।