फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: कोच कुंबले को इस खिलाड़ी में दिखती है पोलार्ड की झलक, तारीफ में पढ़े कसीदे

Mon, 05 Apr 2021 07:32 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले ने तमिलानाडु के बल्लेबाज शाहरूख खान की दिल खोल कर प्रशंसा की है। उनका कहना है कि शाहरुख की बल्लेबाजी में कीरोन पोलार्ड की झलक दिखाई पड़ती है। कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए बीते कई वर्षों से खेल रहे हैं। आईपीएल में पोलार्ड का शुमार सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
शाहरूख खान - फोटो : twitter
कुंबले ने कहा कि उन्हें शाहरूख खान में कीरोन पोलार्ड की छवि दिखाई पड़ती है। पंजाब किग्स द्वारा ऑफिशियल ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में हेड कोच ने कहा, वास्तव में मुझे शाहरुख खान में पोलार्ड की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा जब मैं मुंबई इंडियंस के साथ था तो नेट अभ्यास के दौरान पोलार्ड काफी खतरनाक दिखाई पड़ते थे। मैं पोलार्ड को अक्सर गेंद करता था और उससे सीधे न मारने को कहता। लेकिन मैं यहां पंजाब किंग्स के लिए नेट पर गेंदबाजी नहीं करता हूं क्योंकि मेरी उम्र ज्यादा हो गई और शरीर अब गेंदबाजी करने के लिए साथ नहीं देता। इसलिए मैं शाहरूख खान को बॉलिंग नहीं कर रहा हूं। 
 
 
विज्ञापन

3 of 4
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
आईपीएल 2021 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने शाहरूख खान को अपनी टीम में शामिल किया था। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपये था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स ने शाहरूख खान पर जमकर पैसे लगाए। अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मारते हुए शाहरूख को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : ट्विटर
शाहरूख खान इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और तमिलनाडु को दोबारा ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगर पंजाब किंग्स की गेंदबाजी की बात की  तो टीम के पास मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, झाय रिचर्डसन अर्शदीप सिंह और रेले मैरेडिथ जैसे तेज बॉलर हैं। जबकि स्पिन गेंदबाज के रूप में रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन और सौरभ कुमार मौजूद हैं। आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की टीम 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई में मैच खेलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें