फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: बीसीसीआई ने जारी किया दूसरे चरण का शेड्यूल, 19 सितंबर को इन दो टीमों में होगी भिड़ंत

Sun, 25 Jul 2021 07:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से 
  • 15 अक्तूबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा
  • कोरोना के कारण चार मई को टूर्नामेंट को किया गया था स्थगित
विज्ञापन
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@Ipl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। बीसीसीआई की तरफ से जारी आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, पहले दिन यानी 19 को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी। बता दें कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

 

10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में जबकि 11 अक्तबूर को एलिमिनेटर शारजाह में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा। 15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।

आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

पूरा शेड्यूल

मैच संख्या दिन तारीख समय (भारतीय) मैच स्थान
30 रविवार 19 सितंबर 2021 7:30 शाम CSK vs MI दुबई
31 सोमवार 20 सितंबर 2021 7:30 शाम KKR vs RCB अबु धाबी
32 मंगलवार 21 सितंबर 2021 7:30 शाम PBKS vs RR दुबई
33 बुधवार 22 सितंबर 2021 7:30 शाम DC vs SRH दुबई
34 गुरुवार 23 सितंबर 2021 7:30 शाम MI vs KKR अबु धाबी
35 शुक्रवार 24 सितंबर 2021 7:30 शाम RCB vs CSK शारजाह
36 शनिवार 25 सितंबर 2021 3:30 दोपहर DC vs RR अबु धाबी
37 शनििवार 25 सितंबर 2021 7:30 शाम SRH vs PBKS शारजाह
38 रविवार 26 सितंबर 2021 3:30 दोपहर CSK vs KKR अबु धाबी
39 रविवार 26 सितंबर 2021 7:30 शाम RCB vs MI दुबई
40 सोमवाार 27 सितंबर 2021 7:30 शाम SRH vs RR दुबई
41 मंगलवार 28 सितंबर 2021 3:30 दोपहर KKR vs DC शारजाह
42 मंगलवार 28 सितंबर 2021 7:30 शाम MI vs PBKS अबु धाबी
43 बुधवार 29 सितंबर 2021 7:30 शाम RR vs RCB दुबई
44 गुरुवार 30 सितंबर 2021 7:30 शाम SRH vs CSK शारजाह
45 शुक्रवाार 1 अक्तूबर 2021 7:30 शाम KKR vs PBKS दुबई
46 शनिवाार 2 अक्तूबर 2021 3:30 दोपहर MI vs DC शारजाह
47 शनिवार 2 अक्तूबर 2021 7:30 शाम RR vs CSK अबु धाबी
48 रविवार 3 अक्तूबर 2021 3:30 दोपहर RCB vs PBKS शारजाह
49 रविवार 3 अक्तूबर 2021 7:30 शाम KKR vs SRH दुबई
50 सोमवार 4 अक्तूबर 2021 7:30 शाम DC vs CSK दुबई
51 मंगलवार 5 अक्तूबर 2021 7:30 शाम RR vs MI शारजाह
52 बुधवार 6 अक्तूबर 2021 7:30 शाम RCB vs SRH अबु धाबी
53 गुरुवार 6 अक्तूबर 2021 3:30 दोपहर CSK vs PBKS दुबई
54 गुरुवार 6 अक्तूबर 2021 7:30 शाम KKR vs RR शारजाह
55 शुक्रवार 8 अक्तूबर 2021 3:30 दोपहर SRH vs MI अबु धाबी
56 शुक्रवार 8 अक्तूबर 2021 7:30 शाम RCB vs DC दुबई
57 रविवार 10 अक्तूबर 2021 7:30 शाम क्वावालीफायर 1 दुबई
58 सोमवार 11 अक्तूबर 2021 7:30 शाम एलिमिनेटर शारजाह
59 बुधवार 13 अक्तूबर 2021 7:30 शाम क्वालीफायर 2 शारजाह
60 शुक्रवार 15 अक्तूबर 2021 7:30 शाम फाइनल दुबई
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें