फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने मैच से एक दिन पहले किया बड़ा बदलाव, गुजरात के इस स्टार खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

Sat, 18 Sep 2021 06:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए गुजरात के गेंदबाज रूस कलारिया को अपने साथ जोड़ा है। कलारिया को मोहसिन खान की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया। 
विज्ञापन
रूस कलारिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। दुबई में कल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से एक दिन पहले मुंबई की टीम ने गुजरात के गेंदबाज रूस कलारिया को अपने साथ जोड़ा है। कलारिया को मोहसिन खान की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया। 

विज्ञापन


बात करें रूस कलारिया की तो 28 वर्षीय पेसर एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह 2012 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी गुजरात की तरफ से खेलते हुए कई बार शानदार प्रदर्शन किया है। 

कलारिया ने अभी तक 54 प्रथम श्रेणी, 46 लिस्ट ए और 31टी-20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान कुल 271 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी है। वह 31 टी-20 मैचों में 119 की स्ट्राइक रेट से 73 रन बना चुके हैं, वहीं गेंदबाजी में 6.53 की इकॉनमी से 37 विकेट चटकाए हैं।   
विज्ञापन


बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई की टीम कल यानी रविवार से दूसरे चरण का आगाज करेगी। दुबई में होने वाले मुकाबले में उसके सामने धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स होगी। फिलहाल मुंबई की टीम अंक तालिका में सात में से चार मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें