फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs DC Fantasy-11: शुभमन-वेंकटेश जैसे पांच बल्लेबाज दिला सकते हैं अच्छे अंक, गेंदबाजी में नरेन-नॉर्टजे से उम्मीद

Wed, 13 Oct 2021 07:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में कोलकाता vs दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफायर में शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच में फैंटेसी-11 के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी सही चयन साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विकेटकीपर
दोनों टीमों के पास शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दिनेश कार्तिक ने पिछले दो मैच में कुछ खास नहीं किया है। उन्होंने 14 और 10 रन की पारी खेली है। वहीं, ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उन्होंने 35 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली थी। मैच की अहमियत और दबाव को देखते हुए पंत का चुनाव अच्छे अंक दिला सकता है।

बल्लेबाज
पांच बल्लेबाजों को प्लेइंग-11 में रखा जा सकता है। कोलकाता के राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। इन तीनों को फैंटेसी-11 में शामिल किया जा सकता है। साथ ही ये सभी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। त्रिपाठी और नीतीश में से किसी एक को चुना जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली के पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर को चुनना फायदेमंद हो सकता है।

ऑलराउंडर्स
दो ऑलराउंडर को रखा जा सकता है। ये दोनों ऑलराउंडर कोलकाता के हो सकते हैं। सुनील नरेन और शाकिब अल हसन को रखा जा सकता है। रसेल चोटिल हैं। इन दोनों को चु
नना फायदेमंद हो सकता है।

गेंदबाज
गेंदबाजों में कोलकाता के लॉकी फर्ग्यूसन और वरुण चक्रवर्ती को रख सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली के एनरिक नॉर्ट्जे को फैंटेसी-11 में खिलाया जा सकता है।

कप्तान
दोनों टीमों के टॉप बल्लेबाजों और किसी स्पिनर को कप्तान और उपकप्तान बनाना सही फैसला साबित हो सकता है। श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल में से किन्हीं दो को कप्तान और उपकप्तान बनाया जा सकता है। अगर प्रयोग करना चाहते हैं तो सुनील नरेन, पंत और फर्ग्यूसन में से भी किसी को कप्तान या उपकप्तान बना सकते हैं।
विज्ञापन

फैंटेसी-11 के लिए टीम-
  • विकेटकीपर: ऋषभ पंत
  • बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी/नीतीश राणा, शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ
  • ऑलराउंडर: सुनील नरेन, शाकिब अल हसन
  • गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्ट्जे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें