फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में रिकॉर्ड: पोलार्ड के नाम खास उपलब्धि, टी-20 में 10 हजार रन और 300+ विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी बने

Tue, 28 Sep 2021 08:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

पोलार्ड ने मैच में अपने पहले ही ओवर में दोनों विकेट चटकाए। उन्होंने क्रिस गेल को हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बुमराह के हाथों कैच कराया। गेल एक रन और राहुल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
300 विकेट पूरे करने के बाद जश्न मनाते पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में एमआई के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने दो विकेट लिए। ऐसा करते ही उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 300 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह 11वें खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पोलार्ड के इस छोटे फॉर्मेट में 11,202 रन भी हैं। पोलार्ड टी-20 फॉर्मेट में 10 हजार रन और 300+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन

पोलार्ड ने मैच में अपने पहले ही ओवर में दोनों विकेट चटकाए। उन्होंने क्रिस गेल को हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बुमराह के हाथों कैच कराया। गेल एक रन और राहुल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 300 विकेट पूरे करते ही उन्होंने पवेलियन की ओर इसका इशारा कर जश्न भी मनाया। 
 

पोलार्ड ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक कुल 565 मैच खेले हैं और 11,217 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 56 अर्धशतक शामिल है। रन के मामले में पोलार्ड गेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। गेल के 447 मैचों में 14,275 रन हैं। उनके नाम 22 शतक और 87 अर्धशतक हैं।
 
टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन
क्रिस गेल 448 14276
कीरोन पोलार्ड* 565 11217
शोएब मलिक 437 10832
विराट कोहली 314 10038
डेविड वार्नर 306 10019
विज्ञापन

इसके अलावा पोलार्ड ने टी-20 में 24.82 की औसत और 8.22 की इकोनॉमी से 300 विकेट लिए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 15 रन देकर चार विकेट है। पोलार्ड ने सात बार पारी में चार विकेट लिए हैं। टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही ड्वेन ब्रावो के नाम है। उन्होंने 502 मैचों में 24.24 की औसत और 8.20 की इकोनॉमी से 546 विकेट लिए हैं। ब्रावो ने 11 बार पारी में चार विकेट और दो बार पारी में पांच विकेट झटके हैं।

टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट
ड्वेन ब्रावो 502 546
इमरान ताहिर 334 420
सुनील नरेन 376 416
लासिथ मलिंगा 295 390
राशिद खान 280 387
शाकिब अल हसन 340 385
सोहेल तनवीर 363 375
वहाब रियाज 294 355
शाहिद अफरीदी 326 344
आंद्रे रसेल 382 340
कीरोन पोलार्ड* 565 300
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें