फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RR: दिल्ली-राजस्थान में होगी कांटे की टक्कर, पिछले मैच में संजू की टीम ने किया था बड़ा उलटफेर, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

Sat, 25 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

DC vs RR: यह मुकाबला राजस्थान की टीम के लिए काफी अहम है, जिसे जीतकर वह प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रखना चाहेगी।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : social media
आईपीएल 2021 के 36वें मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन (2008) राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन से शुरू होगा। तीन बजे टॉस होगा। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं शनिवार को होने वाले डबल हेडर के पहले मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : social media
अंकतालिका में दिल्ली शीर्ष पर
अंकतालिका की बात करें तो, दिल्ली 14 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। यह मुकाबला राजस्थान की टीम के लिए काफी अहम है, जिसे जीतकर वह प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रखना चाहेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala
आंकड़ों में किसका पलरा भारी
आंकड़ों की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले हुए हैं। इसमें से राजस्थान ने 12 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली की टीम ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। पिछले मैच में दिल्ली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद पर आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। 

4 of 6
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : social media
पिछले मैचों में दिल्ली के इन खिलाड़ियों का चला था सिक्का
हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के शीर्ष क्रम ने शानदार खेल दिखाया था। धवन (42), श्रेयस अय्यर (47 नाबाद) और कप्तान ऋषभ पंत (35 नाबाद) ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। वहीं, गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए थे। एनरिच नोर्टजे ने भी बढ़िया गेंदबाजी की थी। उन्होंने 12 रन देकर दो विकेट झटके थे। कुल मिलाकर दिल्ली ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक त्यागी - फोटो : social media
पिछले मैच में राजस्थान ने किया था बड़ा उलटफेर
पिछले मैच में राजस्थान की तरफ से कार्तिक त्यागी ने पंजाब के मुंह से जीत छीन ली थी। इस युवा गेंदबाज ने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए जिससे पंजाब की टीम दो रन से हार गई। बल्लेबाजी में एविन लुईस और यशस्वी जायसवाल और महिपाल लोमरोर ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, गेंदबाजी में त्यागी को छोड़ कोई खास नहीं दिखा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : amar ujala
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स:
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, एविन लुईस, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें