फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs KKR Fantasy-11: अय्यर-त्रिपाठी जैसे पांच बल्लेबाज दिला सकते हैं अच्छे अंक, गेंदबाजी में नॉर्टजे से उम्मीद

Tue, 28 Sep 2021 07:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में कोलकाता vs दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के 41वें मुकाबले में अबू धाबी में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच में फैंटेसी-11 के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी सही चयन साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन



 






 
Trending Videos

विकेटकीपर
दोनों टीमों के पास शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दिनेश कार्तिक ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ 10 गेंदों पर 26 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, ऋषभ पंत भी शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, मैच की अहमियत और दबाव को देखते हुए पंत का चुनाव अच्छे अंक दिला सकता है।

 

बल्लेबाज
पांच बल्लेबाजों को प्लेइंग-11 में रखा जा सकता है। कोलकाता के राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। इन तीनों को फैंटेसी-11 में शामिल किया जा सकता है। साथ ही ये सभी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। वेंकटेश और नीतीश में से किसी एक को चुना जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली के शिखर धवन और श्रेयस को चुनना फायदेमंद हो सकता है।

 

ऑलराउंडर्स
दोनों टीमों के एक-एक ऑलराउंडर को रखा जा सकता है। दिल्ली की टीम से ललित यादव या अक्षर पटेल में से किसी एक को रख सकते हैं। वहीं, कोलकाता से सुनील नरेन और आंद्रे रसेल में से किसी एक को रखा जा सकता है। रसेल चोटिल हैं। ऐसे में कप्तान मॉर्गन शाकिब अल हसन को मौका दे सकते हैं। शाकिब को भी फैंटेसी-11 टीम में चुना जा सकता है।

 

गेंदबाज
गेंदबाजों में कोलकाता के लॉकी फर्ग्यूसन और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को रख सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली के कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे को फैंटेसी-11 में खिलाया जा सकता है।

 

कप्तान
दोनों टीमों के टॉप बल्लेबाजों और किसी स्पिनर को कप्तान और उपकप्तान बनाना सही फैसला साबित हो सकता है। श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल में से किन्हीं दो को कप्तान और उपकप्तान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

फैंटेसी-11 के लिए टीम-
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर/नीतीश राणा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर: ललित यादव/अक्षर पटेल, आंद्र रसेल/सुनील नरेन
गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन/वरुण चक्रवर्ती, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें