ऑरेंज कैप जीते वाले सबसे युवा खिलाड़ी
आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीते वाले ऋतुराज सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने शॉन मार्श को पीछे छोड़ दिया। गायकवाड़ ने 24 साल 257 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती। जबकि शॉन ने साल 2008 में 24 साल 328 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इसके अलावा उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के नाम से भी नवाजा गया। ऋतुराज आईपीएल इतिहास में सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑरेंज कैप जीता और टीम भी विजेता बनी। इससे पहले साल 2014 में केकेआर के लिए रॉबिन उथप्पा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
आईपीएल 2021 में ऋतुराज का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में ऋतुराज ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 635 रन बनाए जिनमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन नॉट आउट रहा। उनके अलावा सीएसके फाफ डुप्लेसी 633 बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल 623 रनों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।