फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs DC: चेन्नई-दिल्ली क्वालीफायर मुकाबले पर बोले गावस्कर, कहा- सीएसके के इस खिलाड़ी को मिले मौका तो पलट सकता है मैच

Sun, 10 Oct 2021 01:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2021 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके के बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी होगी या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। 
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। अंकतालिका में शीर्ष पर कौन होगा जिसको लेकर दिल्ली और चेन्नई के बीच काफी संघर्ष हुआ। अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी। यह वजह है आज अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूदा दिल्ली और दूसरे स्थान पर काबिज सीएसके की टीमों के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। लीग मैचों के दौरान लगातार तीन मुकाबले गंवाने वाली चेन्नई की टीम इस मैच अपने हार के क्रम को तोड़ने की उम्मीद कर रही होगी। 

विज्ञापन

नंबर तीन और चार पर असमंजस 

जहां तक दिल्ली के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले की बात है तो टीम संयोजन को लेकर सीएसके को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आईपीएल 2021 में फाफ डुप्लेसी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए टीम को यहां तक पहुंचाया है। इसके बावजूद अगर टीम में कोई एक स्थिति है तो अभी भी सीएसके नंबर 3 और नंबर चार पर बल्लेबाजी को लेकर अनिश्चित है। इन दोनों स्थानों पर टीम ने सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा को आजमाया है। 
विज्ञापन

प्ले ऑफ मुकाबले में रैना को मिले मौका

खराब फॉर्म से जूझ रहे सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा को पिछले दो मैच में अंतिम एकादश में शामिल किया गया। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले में सीएसके अपने अनुभवी और महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में एक को वापस लाने पर विचार कर सकता है, भारत के पूर्व कप्तान को लगता है कि रैना ने भले ही तेज गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष किया हो, लेकिन उन्हें इलेवन में वापस लाना चाहिए। उन्होंने एक कॉलम में लिखा, अनुभव की बात करें तो चेन्नई की टीम सुरेश रैना की प्लेइंग इलेवन में वापसी पर विचार कर रही होगी, रैना मैच विनर रहे बेशक, पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने विशेष रूप से तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया है, लेकिन उनमें मैच का रुख बदलने की क्षमता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें