फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: आखों में आंसू और चेहरे पर सुकून, लंबे इंतजार के बाद परिवार से मिले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

Mon, 31 May 2021 06:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

भारत में कोरोना के मामलों और आईपीएल के बीच में स्थगित किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाए थे।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को जब अपने परिजनों से मिले तो उनके आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर सुकून साफ झलक रहे थे। बता दें कि भारत में कोरोना के मामलों और आईपीएल के बीच में स्थगित किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाए थे। उन्हें पहले कुछ दिन मालदीव में बिताने पड़े। ऑस्ट्रेलिया का 38 सदस्यीय दल दो सप्ताह पहले स्वदेश लौटा था।

विज्ञापन


तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी इन खिलाड़ियों में शामिल थे। वह होटल से बाहर निकले और अपनी गर्भवती हमसफर बेकी बोस्टन के गले लग गए। इसका वीडियो ऑस्ट्रेलिया की मशहूर खेल पत्रकार चोली अमांडा बेली ने अपने ट्विटर पर डाला है। बेली ने वीडियो के साथ लिखा है, 'दिन का खास वीडियो। आईपीएल के लिए आठ सप्ताह बाहर रहने के बाद पैट कमिंस आखिर में होटल में पृथकवास से बाहर निकलकर अपनी गर्भवती साथी बेकी से मिले। भावनाओं का ज्वार हावी है।'
 

कमिंस के अलावा स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो आठ सप्ताह बाद अपने प्रियजनों से मिले। आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोरोना के मामले पाए जाने के बाद चार मई को स्थगित कर दिया था। यह लीग अब सितंबर में यूएई में होगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ लंबा समय नहीं बिता पाएंगे क्योंकि उन्हें जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली श्रृंखलाओं के लिये टीम में चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें