आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने ऑनलाइन पाठशाला में टीम के खिलाड़ियों को कोरोना के मद्देनजर जैव सुरक्षा चक्र में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि एक गलती पूरे टूर्नामेंट को नुकसान पहुंचा सकती है और हमारे में से कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा। ऑनलाइन बैठक में मौजूद टीम के डायरेक्टर माइक हेसन, हेड कोच साइमन कैटिच ने कहा कि यदि किसी से गलती से सुरक्षा चक्र टूटा तो उसे सात दिन का एकांतवास मिलेगा और निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही वापसी होगी।
सभी आठ टीमें UAE पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ी अपने-अपने होटल में क्वांरंटीन हैं। कोरोना काल में सामाजिक दूरी का ख्याल रहने के लिहाज से RCB की टीम मीटिंग ऑनलाइन हुई, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने कहा- हम सभी को वे नियम फॉलो करने होंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों ने बनाए हैं और मैं सभी से उम्मीद करता हूं कि सभी लोग बायो प्रोटोकॉल्स को पूरी तरह से फॉलो करेंगे और सुरक्षा को लेकर किसी भी बात से समझौता नहीं करेंगे।
आरसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर माइक हेसन और हेड कोच साइमन कैटिच ने कहा- उल्लंघन करने पर बहुत गंभीरता से निपटा जाएगा। नियमों को तोड़ने वाले खिलाड़ियों को हटा दिया जाएगा और 7 दिनों के लिए क्वारंटीन में भेज दिया जाएगा। जब तक खिलाड़ी का अगला टेस्ट निगेटिव नहीं आएगा, वो वापसी नहीं कर पाएंगे।