फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायर्स को अपनी जान की फिक्र, नहीं दिखा रहे IPL में दिलचस्पी, भारी पड़ रहा 'कोरोना खौफ'

Thu, 03 Sep 2020 02:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी का असर इंडियन प्रीमियर लीग पर साफ देखा जा सकता है। भले ही अभी तक यूएई में होने वाले इस टू्र्नामेंट के 13वें सीजन का आगाज न हुआ हो, लेकिन बावजूद इसके खिलाड़ी, स्टाफ और अधिकारियों के कोविड पॉजिटिव आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अब खबर आ रही है कि आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर्स दुनिया की इस सबसे महंगी लीग से जुड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
अंपायर्स और मैच रेफरियों को पैसों से ज्यादा अपनी जान की फिक्र है इसलिए कई अंपायर्स साफ तौर पर कोरोना को वजह तो नहीं बता रहे, लेकिन अन्य कारणों का उल्लेख कर आईपीएल से दूरी बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई अब भी अंपायर्स को राजी करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अभी तक विदेश के सिर्फ तीन एलीट पैनल अंपायर्स ने ही टूर्नामेंट में अपनी सेवाएं देने के लिए हामी भरी है। वहीं मैच रेफरी की बात करें तो सिर्फ जवागल श्रीनाथ ही इसके लिए राजी हुए हैं। BCCI आम तौर आईपीएल के सीजन के लिए छह विदेशी एलीट पैनल अंपायर्स की सेवाएं लेता है।

4 of 5
कुमार धर्मसेना - फोटो : सोशल मीडिया
उम्मीद की जा रही थी कि इस बार आईपीएल में ज्यादा एलीट पैनल अंपायर्स शामिल होंगे चूंकि फिलहाल कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं हो रहा है। आईपीएल का नियमित हिस्सा रहे श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना ने भी बीसीसीआई को साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह श्रीलंका में क्रिकेट में व्यस्त होंगे। सूत्र ने बताया कि एलीट पैनल के अंपायर्स को आईसीसी के अनुबंध से अच्छी-खासी रकम मिलती है। इसलिए कोई इस वक्त खतरा नहीं मोल लेना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितिन मेनन - फोटो : ट्विटर
एलीट पैनल के तीन विदेशी अंपायर क्रिस गाफने (न्यूजीलैंड), रिचर्ड इलिंगवर्थ, माइकल गॉफ (इंग्लैंड) के अलावा भारत के नितिन मेनन ही अब तक आईपीएल 2020 के लिए सहमति जता पाए हैं।12 अंपायर्स को जहां मैदान और टीवी अंपायर्स की जिम्मेदारी मिलती है वहीं तीन सिर्फ चौथे अंपायर की भूमिका में होते हैं। भारत के अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर अनिल चौधरी, सी. शम्सुद्दीन, वीरेंदर शर्मा और केएन अनंतपद्मानभन और पूर्व एलीट पैनल एस रवि भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें