फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: प्लेन में महिला को लगी इतनी गर्मी, इमरजेंसी दरवाजा खोलकर लगी विंग पर टहलने

Thu, 03 Sep 2020 12:12 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इन दिनों यूक्रेन की एक महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस महिला ने फ्लाइट में यात्रा के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, तुर्की से उडा़न भरा एक विमान जब यूक्रेन में एयरपोर्ट पर उतरा, तो एक महिला विमान के इमरजेंसी दरवाजे को खोलकर उसके विंग पर घूमने लगी। महिला ने कहा कि उसे बहुत गर्मी लग रही है।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
तुर्की के अंताल्या में अपनी छुट्टी मनाकर एक महिला कमर्शियल विमान से लौट रही थी। यूक्रेन के कीव में विमान के उतरने के बाद उसे गर्मी महसूस हो रही थी। ऐसे में उसने विमान के आपातकालीन गेट को खोल कर विंग पर टहलने लगी। फ्लाइट के विंग पर टहल रही इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
महिला के इस अजीबोगरीब हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि, इस घटना के बाद यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने महिला को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने कहा कि महिला ने आपातकालीन निकास को खोल दिया और विंग पर चलने लगी।

4 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
'द सन' के अनुसार, इस घटना की पुष्टि करते हुए यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने कहा कि "फ्लाइट PS6212 अंताल्या-कीव के एक यात्री ने टर्मिनल डी के गेट 11 के पास रुकने के बाद प्लेन की इमरजेंसी एग्जिट को खोल दिया और उसकी विंग पर जाकर टहलने लगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस हरकत पर स्पष्टीकरण देने में महिला असमर्थ थी, वो बस यही कह रही थी कि उसे विमान के अंदर बहुत ज्यादा गर्मी लग रही थी। हालांकि, विमानन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और गलत व्यवहार के वजह से यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने कहा कि महिला को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें