फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: मुश्किल में सौरव गांगुली, दिल्ली के सलाहकार बनने पर हुई शिकायत

Sat, 30 Mar 2019 06:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : File photo
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) डी. के. जैन को सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकराव की दो शिकायतें मिली हैं, जिसमें कहा गया है कि 12 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में मेहमान टीम में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे जबकि वह बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : self
बंगाल के दो क्रिकेट प्रशंसक रंजीत सील और बास्वती शांतुआ ने लोकपाल डी. के. जैन को पत्र लिख कर कहा है कि बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए दिल्ली की सलाहकार की भूमिका निभाना हितों के टकराव का मामला है।
विज्ञापन

3 of 5
सौरव गांगुली
गांगुली ने हालांकि दिल्ली की टीम से जुड़ने से पहले साफ किया था कि उन्होंने प्रशासकों की समिति (सीओए) से इसकी मंजूरी ले ली थी और इसमें 'हितों के टकराव' का मसला नहीं है।

4 of 5
एक शिकायतकर्ता के पत्र में लिखा है, 'यह कैसे संभव है कि कोलकाता और दिल्ली के बीच 12 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में गांगुली सीएबी अध्यक्ष के तौर पर स्थानीय फ्रेंचाइजी को प्रशासनिक मदद करेंगे, तो वही वह दिल्ली की टीम के साथ सलाहकार के तौर पर जुड़े रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौरव गांगुली
इस मामले में गांगुली की प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि इसमें हितों के टकराव का कोई भी मसला नहीं है। उन्होंने कहा, 'गांगुली ने सीओए से अनुमति ले रखी है और मैं यह साफ करना चाहूंगा कि वह 12 अप्रैल को दिल्ली के डग आउट में मौजूद रहेंगे।' 

इनपुट: भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें