फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: आज इंदौर में पंजाब के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी मुंबई

Thu, 20 Apr 2017 06:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रोहित शर्मा- ग्लैन मैक्सवेल
विज्ञापन
दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल-10 में लगातार जीत हासिल करने के बाद बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनके घरेलूू मैदान में भिड़ेगी। मुंबई का इरादा जीत की लय कायम रखने का होगा। अब तक पांच में से चार मैच जीत चुकी मुंबई इंडियंस आठ अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका पलड़ा पंजाब पर भारी रहेगा जिसने अभी तक पांच में से सिर्फ दो मैच जीते हैं।
विज्ञापन

मुंबई की अारंभिक बल्लेबाज रहे हैं असफल

मुंबई इंडियन - फोटो : IPL official web
मुंबई के शीर्षक्रम बल्लेबाजी क्रम अब तक नहीं चल सका है लेकिन मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करके इसकी भरपाई कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन पिछले मैच में गुजरात लॉयंस के खिलाफ  29 गेंद में नाबाद 40 रन बनाकर उन्होंने वापसी की। ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने 23 गेंद में 39 रन बनाए थे। युवा बल्लेबाज नीतीश राणा का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाकर मुंबई की छह विकेट से जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी। मुंबई के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का शानदार फॉर्म है। दोनों भाईयों ने अब तक हरफनमौला प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में हरभजन सिंह ने पावरप्ले में उम्दा प्रदर्शन किया जबकि लसिथ मलिंगा और मिशेल मैक्लेनघन को भी विकेट मिले हैं। मैक्लेनघन ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए थे जिससे गुजरात की टीम चार विकेट पर 176 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन

पंजाब की राह मुश्किल

ग्लेन मैक्सवेल
वहीं दूसरी ओर पंजाब की राह काफी मुश्किल लग रही है। लगातार दो जीत के साथ शुरुआत करने के बावजूद पंजाब की टीम अगले तीन मैचों में लय कायम नहीं रख सकी। पंजाब के पास ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर और इयोन मोर्गन के रूप में तीन बेहतरीन बल्लेबाज हैं जबकि हाशिम अमला किसी भी प्रारूप में उपयोगी साबित हो सकते हैं हालांकि ये सभी एक ईकाई के रूप में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं । मनन वोहरा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में 50 गेंद में 90 रन बनाए थे लेकिन उनकी टीम पांच रन से हार गई थी। गेंदबाजी में मोहित शर्मा, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल को भी एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं : 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, टिम साउदी, कीरोन पोलार्ड, जोस बटलर, अंबाती रायडू, मिचेल मैक्लेनघन, नीतीश राणा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड़या, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, लेंड्ल सिमंस, विनय कुमार, सौरभ तिवारी, कर्ण शर्मा, के गौतम, सिद्घेश लाड, निकोलस पूरन, श्रेयस गोपाल, जितेश शर्मा, दीपक पूनिया, जगदीश सुचित, कुलवंत खेजरोलिया। 

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वपनिल सिंह, टी नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरोन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया, डेरेन सैमी, ऋद्धिमान साहा, निखिल नाइक, इशांत शर्मा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें