फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा ध्यान मुंबई की पूरी टीम पर होगा, किसी एक खिलाड़ी पर नहीं: मनहास

Thu, 20 Apr 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मुंबई इंडियन के असिस्टेंट कोच मिथुन मनहास - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
लगातार चार मैचों में जीत हासिल कर विजय रथ पर सवार मुंबई इंडियन का सामना गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ इंदौर में होगा। मैक्सवेल के नेतृत्व वाली पंजाब की टीम को पिछले तीन मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है। पंजाब ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर इस सीजन की विजयी शुरुआत की थी। लेकिन लगातार तीन हार के बाद पंजाब अंक तालिका में नीचे की चार टीमों में शामिल है वहीं मुंबई टॉप चार टीमों में जगह बनाए हुए है। लेकिन अपने घरेलू मैदान पर मुंबई को मात देकर पंजाब एक बार फिर विजयपथ पर लौटना चाहती है।
विज्ञापन
Trending Videos

हमारा ध्यान मुंबई के किसी एक खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित नहीं

मैक्सवेल और वाटसन - फोटो : IPL official web
बुधवार को पंजाब के असिस्टेंट कोच मिथुन मनहास ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हमें पिछली हार के दौरान जो कमियां दिखाई दीं हम मुंबई के खिलाफ उन कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। ऐसा करके हम एक बार फिर जीत की राह पर लौट सकते हैं। मनहास ने आगे कहा, हम मुंबई के किसी एक खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं। हमारा ध्यान विरोधी टीम के सभी खिलाड़ियों पर है। आपके सामने कोई भी विरोधी क्यों न हो आपकी पूरी कोशिश अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की होती है। आशा ये करनी चाहिए कि परिणाम आपके पक्ष में हो।  

हम पंजाब को भी अन्य टीमों की तरह ही लेंगे: शेन बॉन्ड

शेन बॉन्ड - फोटो : getty
मुंबई ने पिछले मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी मजबूत टीमों को मात दी है। मुंबई की पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी। मुंबई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा- हम पंजाब को भी अन्य टीमों की तरह ही लेंगे क्योंकि हम पिछले सीजन की टॉप टीमों को मात दे चुके हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि हम लगातार तीन हार का सामना कर चुकी टीम को हल्के में लेंगे। हम अपने मजबूत पक्ष पर निर्भर करेंगे। हमारी टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। हमें हरा पाना आसान नहीं होगा। हम इस मैच में भी पिछले मैचों जैसा प्रदर्शन करेंगे। 

पिछले दो-तीन साल में मनन एक परिपक्व खिलाड़ी बनकर उभरा है

मनन वोहरा - फोटो : ESPN
मनहास ने पिछली हार के बारे में बात करते हुए कहा, हमें पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ करीबी हार मिली थी। इससे हम ज्यादा परेशान नहीं हैं। हमें ऐसे कुछ करीबी मैचों में जीत भी मिलेगी। मनन वोहरा की पिछले मैच की शानदार पारी के बारे में पंजाब के असिस्टेंट कोच ने कहा, पिछले दो-तीन साल में वह एक परिपक्व खिलाड़ी बनकर उभरा है। उसने पिछले मैच में बेहतरीन पारी खेली, खासकर दबाव की स्थिति में जब दूसरे छोर पर कोई स्पेश्लिस्ट  बल्लेबाज नहीं था। पिछले सीजन तक वह शॉन मार्श, वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ दूसरा छोर संभालते थे लेकिन इस बार उन्होंने अपने कंधों पर जिम्मा उठाया है। यह व्यक्तिगत तौर उनके लिए और टीम के लिए अच्छा है। 
विज्ञापन

मुंबई ने इस सीजन के लिए कड़ी तैयारी की है

रोहित शर्मा
मुंबई को लगातार मिल रही जीत के बारे में बॉन्ड ने कहा, टीम की जीत के लिए सबका सहयोग बेहद जरूरी है। फिलहाल हम बतौर टीम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में हमें करीबी जीत हासिल हुई हैं। हमारी टीम संतुलित है और मैदान में अच्छी फील्डिंग भी कर रही है। हमने इस सीजन के लिए कड़ी तैयारी की है जिसका परिणाम हमें जीत के रूप में दिख रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें