फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के इंजमाम, इस खिलाड़ी के चयन पर कहा- जब खिलाना नहीं है तो ले क्यों जा रहे

Sat, 09 Oct 2021 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इंजमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने सरफराज अहमद के टीम में चयन को लेकर सवाल खड़ा किया है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। सरफराज अहमद, हैदर अली और फखर जमान को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चोट से उबरने में नाकाम रहे सोहेब मकसूद की जगह शोएब मलिक को टीम में जगह दी गई है। उन्हें इससे पहले 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल किया गया था। वह छह अक्तूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में नेशनल टी-20 कप के एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर सरफराज अहमद के टीम में चयन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चयन समिति में मीडिया के दबाव को संभालने की क्षमता होनी चाहिए और उस दबाव के आधार पर किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम सरफराज अहमद को क्यों खिला रही है जबकि उसने पिछले दो वर्षों में पर्याप्त टी-20 मैच नहीं खेले हैं। इंजमाम ने आगे कहा कि जब आपको सरफराज को खिलाना ही नहीं है तो ले क्यों जा रहे हो? पिछले दो वर्षों में उन्होंने ने कितने टी-20 मैच खेले हैं। इंजमाम ने  कहा कि टी-20 टीम का चयन खिलाड़ी की योग्यता के आधार पर होना चाहिए। वह टीम के एक प्रसिद्ध कप्तान रहे हैं। 

पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी और शोएब मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व - खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें