फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अर्धशतक लगाने के मामले में दिग्गजों को पछाड़ा

Tue, 09 Mar 2021 08:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter@BCCIWomen
भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में जबरदस्त पारी खेली। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 64 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेली। बाएं हाथ की 24 वर्षीय बल्लेबाज ने इस दौरान अपने वनडे करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन

2 of 4
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर
मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ एक विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। वे अब लक्ष्य का पीछा करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट के लगातार 10 पारियों में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की इकलौती खिलाड़ी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है। बेट्स ने 2015-17 के बीच में नौ बार यह कमाल किया था लेकिन स्मृति ने 2018-20 के बीच में 10वीं बार यह कारनामा किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर
दिलचस्प यह है कि स्मृति और सूजी के अलावा दुनिया के किसी भी अन्य क्रिकेटर (पुरुष या महिला) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार छह बार से अधिक पारियों में 50 से अधिक का स्कोर नहीं बनाया है।
विज्ञापन

4 of 4
smriti mandhana
बात करें मैच की तो सीरीज के दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मेजबान टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 157 रन पर ही समेट दिया। भारत की तरफ से गोस्वामी ने सर्वाधिक, राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन और मानसी जोशी ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (80*) और पूनम राउत (62*) की अर्धशतकीय पारियां और शतकीय साझेदारी के दम पर 28.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें