विराट कोहली का हमशक्ल
- फोटो : ट्विटर
2018 में जब वेस्टइंडीज टीम भारतीय दौरे पर थी, तब उस सीरीज में पुणे में भी एक टेस्ट मैच खेला गया था। अपने हीरो के इंतजार में सौरभ भी वहीं मौजूद थे। जहां टीम की बस खड़ी थी, वह उस जगह से ज्यादा दूर भी नहीं थे, लेकिन किस्मत एक बार फिर सौरभ के साथ खेल गई। महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें देखा और बताया कि विराट कोहली बस में चढ़ने ही वाले हैं। मगर जब तक वह वहां पहुंचते तब तक बस जा चुकी थी, तब से वह विराट से मिलने के लिए बेकरार हैं। मैदान के भीतर भी विराट के इस हमशक्ल की लोकप्रियता अपने चरम पर होती है।