फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: राहुल बोले- कप्तान के रूप में रोहित काफी कूल, ड्रेसिंग रूम में माहौल ठीक बना रहेगा, द्रविड़ का होना फायदेमंद

Mon, 15 Nov 2021 09:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुट गई है। टी-20 टीम के नए उपकप्तान केएल राहुल ने कहा कि खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बतौर टी-20 कप्तान रोहित शर्मा का असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से शुरू होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुट गई है। टी-20 टीम के नए उपकप्तान केएल राहुल ने कहा कि खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। बीसीसीआई और टीम इंडिया अब अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों में जुट गया है। 
विज्ञापन






रोहित को लेकर राहुल ने क्या कहा?
नए कप्तान रोहित के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा- हमने रोहित को आईपीएल में देखा है। लीग में उनके आंकड़े सब कुछ बयान करते हैं। उन्हें खेल की जबर्दस्त समझ है और वह शानदार स्ट्रैटजी बनाते हैं। यही वजह है कि कप्तान के तौर पर वह इतना कुछ हासिल कर सके। रोहित ड्रेसिंग रूम में ठहराव लाएंगे और इससे ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा होगा। अगले कुछ सप्ताह यह जानने में लगेगा कि टीम का लक्ष्य क्या है। टीम गेम में फैसले सामूहिक तौर पर लिए जाते हैं और लीडरशिप को यह ध्यान रखने की जरूरत होती है कि वह यह सुनिश्चित करे की हर किसी को अपनी भूमिका के बारे में पता हो और हर खिलाड़ी टीम में सुरक्षित महसूस करे।

द्रविड़ को लेकर राहुल ने क्या कहा?
टीम में राहुल द्रविड़ के बतौर कोच आने से क्या प्रभाव पड़ेगा? इसका जवाब देते हुए द्रविड़ ने कहा- मैं उन्हें काफी वक्त से जानता हूं और वो काफी मददगार हैं। कर्नाटक के लिए भी जब मैं खेल रहा था तो द्रविड़ ने काफी मदद की थी। उन्होंने देश के युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मार्गदर्शन किया है। उनके रहने से हमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हमें पता है कि द्रविड़ कितने बड़े नाम हैं और हमारे पास एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने के लिए उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वो ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिसको खेल की अच्छी समझ है। द्रविड़ एक टीम मैन हैं।
विज्ञापन




 

हार्दिक को लेकर राहुल ने क्या कहा?
भारतीय टीम टी-20 विश्व कप से जल्दी बाहर हो गई और राहुल ने कहा कि अब हमें नए सिरे से रणनीति बनाने की जरूरत है। राहुल ने कहा- हम सभी को सोचना होगा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए क्या किया जा सकता है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किए जाने पर राहुल ने कहा- हार्दिक को पता है कि वापसी के लिए उसे क्या करना है। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और हमने इस पर बात की है। हार्दिक समझदार हैं और उन्हें पता है कि टीम में वापसी करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें