कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के चेरयमैन विनोद राय ने बताया कि बीसीसीआई खिलाड़ियों को सीधे 20 लाख रुपये दे सकती है, वहीं 6-7 लाख रुपये उन्हें बीसीसीआई की कुल आय में से आसानी से दिया जा सकता है।
बता दें कि बीसीसीआई के इस फैसले से
घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा होगा। शुरुआत में घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को 10,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता था। बाद में इसे बढ़ाकर 35,000 रुपये कर दिया गया।