चयनकर्ताओं ने ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया जैसे कई उभरते हुए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। धवन चाहते हैं कि ये युवा खिलाड़ी अपने सफर का लुत्फ उठाएं। उन्होंने कहा कि टीम में युवाओं के होने और उनके सपने को साकार होते हुए देखकर खुश हूं। यह बड़ी चीज है कि ये युवा अपने शहरों से कुछ सपने लेकर निकले और उनके सपने पूरे हो रहे हैं। और अब उन्हें उस सफर का लुत्फ उठाना चाहिए जिसने उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाई।
सबसे अधिक उम्र में भारत की कप्तानी करने का रिकॉर्ड मोहिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज था। उन्होंने 1984 में 34 साल और 37 दिन की उम्र में सियालकोट में खेले मैच में भारत के कप्तान बने थे। इस मामले में सैयद किरमानी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1983 में 33 साल 353 दिन की उम्र में गुवाहाटी में खेले गए मैच में भारत की कप्तानी की। जबकि अजीत वाडेकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं उन्होंने 1974 में 33 साल 103 दिन की उम्र में लीड्स में भारत की कमान संभाली थी।