फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: विशाखापट्टनम वन-डे में हार्दिक पांड्या ने की 31 साल पुराने इस रिकॉर्ड की बराबरी

Mon, 18 Dec 2017 08:28 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ अंतिम और निर्णायक वन-डे में ऐसा कारनामा किया, जिसे 31 साल पहले कभी टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने किया था। दरअसल पांड्या ने इस मैच में सचिथा पाथिराना का विकेट लेकर उन्हें इस साल का अपना 30वां शिकार बनाया और इसी के साथ उन्होंने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन


पांड्या ने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और तब से लेकर अभी तक वो लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। कपिल देव ने 1986 में 27 मैच खेलकर एक साल में बल्ले से 517 रन और गेंद से 32 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। पांड्या ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करके साउथ अफ्रीका दौरे पर अपने खेलने की दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। 

ये भी पढ़ेंः पांड्या का खुलासा, जब पोलार्ड ने मुझे सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस को बुलाया

विशाखापट्टनम वन-डे में सचिथा पाथिराना को इस साल अपना 30वां और सुरंगा लकमल को आउट कर 31वां शिकार बनाया। पांड्या ने अफ्रीका दौरे को लेकर भी काफी उम्मीदें  जाहिर की हैं। साउथ अफ्रीका की तेज पिचों को देखते हुए माना जा रहा है कि पांड्या टीम इंडिया के हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें