फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: क्रिकेट में दिल दहला देने वाली घटना, बीच मैदान पर 20 साल के क्रिकेटर की मौत

Mon, 18 Dec 2017 08:27 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
विज्ञापन
क्रिकेट के मैदान पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। केरल में स्थानीय मुकाबले के दौरान बीच मैदान पर एक खिलाड़ी की मौत हो गई। कसारगॉड में खेले जा रहे मुकाबले में तब मातम छा गया, जब गेंदबाजी करने के दौरान रनअप लेते वक्त गेंदबाज की मौत हो गई। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि गेंदबाज कोदिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। ‘न्यूज 9′ के पास इस घटना का वीडियो है और ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गेंदबाज पद्मनाभ गेंदबाजी करने के लिए तैयार होता है। जैसे ही वो रनअप लेता है, वैसे ही अंपायर के पास पहुंचते ही अचानक वो मैदान पर गिर जाता है। 
विज्ञापन




इसके बाद अंपायर उसे उठाने की कोशिश करते हैं। तब तक सभी खिलाड़ी भी उस गेंदबाज के पास पहुंच जाते हैं। हर कोई उसे उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो उठ नहीं पाता। कहा जा रहा है कि गेंदबाजी की मौत की एफआईआर करा दी गई है।

आपको बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर यह पहला मौका नहीं है, जब किसी खिलाड़ी की मौत बीच मैदान पर हुई। इस तरह के कई हादसे क्रिकेट के मैदान पर होते आए हैं। 

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के करीबी की रोड एक्सीडेंट में मौत, इस जगह दिया था साथ

साल 2015 में कोलकाता में भी ठीक इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें खिलाड़ी की मौत हो गई थी। स्थानीय मैच के दौरान बंगाल का क्रिकेटर अंकित केसरी साथी खिलाड़ी से टकरा गया था। हादसे के बाद खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें