फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामुकाबले में एक घंटा बाकी: भारत को छठे गेंदबाजी विकल्प की तलाश, इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

Sun, 24 Oct 2021 08:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं।  भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी पांचों मुकाबले जीते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस मैच के लिए एक मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आज दुबई में आमने-सामने होंगी। कागज पर दोनों टीमें बेहद मजबूत हैं लेकिन आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी पांचों मुकाबले जीते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस मैच के लिए एक मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी। 

विज्ञापन


टी-20 फॉर्मेट में पूरे 2045 दिनों, यानी पांच साल, सात महीने और पांच दिनों के बाद दोनों टीमें आमने-सामने है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 19 मार्च 2016 को खेला गया था।

अभ्यास मैच में भारत का दबदबा

भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खेले गए अपने दोनों अभ्यास मैच जीते। टीम ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों को एकतरफा मुकाबले में हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। वहीं पाकिस्तान की टीम एक मैच जीती और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। 

अंतिम एकादश चुनना मुश्किल

टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी इस वक्त फॉर्म में हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। यही कारण है कि भारत ने अभ्यास मैच में सभी को आजमाया। 

भारत का शीर्ष क्रम मजबूत

भारतीय टीम का शीर्ष क्रम बेहद मजबूत और फॉर्म में है। रोहित शर्मा, केेएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ये पांचों खिलाड़ी कभी भी रनों का पहाड़ खड़ा कर सकते हैं। 

छठे गेंदबाज की चिंता 

भारतीय टीम को फिलहाल छठे गेंदबाजी विकल्प की तलाश है। हालांकि टीम ने अभ्यास मैच में विराट कोहली से गेंदबाजी कराकर इसे आजमाने की कोशिश की थी लेकिन टीम चाहेगी कि हार्दिक पांड्या इस जिम्मेदारी को उठाएं। 

गेंदबाजी में सही संयोजन की तलाश 

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी का खेलना तय है लेकिन भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती के बीच से किन्हीं दो खिलाड़ियों को ही मौका मिल सकता है। ऐसे में कौन मैदान में उतरेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। 

भारत की संभावित एकादश:

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।
विज्ञापन

पाक के लिए राह नहीं आसान

पाकिस्तान को बहुत कुछ साबित करना है। उनके लिए उच्च स्तरीय भारतीय टीम के सामने सिर्फ विश्व कप में हार का चक्र तोड़ना ही चुनौती नहीं है बल्कि दुनिया भर को पाकिस्तान क्र्रिकेट का स्तर भी दिखाना है जहां विदेशी टीमें आने से कतराती हैं और जो आती हैं वो बीच में लौट जाती हैं। भारत के खिलाफ अगर वे अच्छा कर पाने में सफल रहे तो उनके लिए बड़े राहत की बात होगी।

हालांकि कहना आसान है और करना मुश्किल। भारतीय टीम के खिलाड़ी यूएई में ही आईपीएल में खेलकर लय में हैं। पाकिस्तान का प्रदर्शन कप्तान बाबर और फखर जमां की बल्लेबाजी के अलावा रऊफ, इमाद वसीम, शादाब खान और शाहीन पर निर्भर करेगा। अनुभवी मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पाकिस्तान की संभावित एकादश:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हरीस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें