पाकिस्तान चौथी टीम बनी
पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीतने वाली सिर्फ चौथी टीम बन गई। इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ओमान की टीम कर चुकी है। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और कई शानदार शॉट्स लगाए। भारत को इसी का अंजाम भुगतना पड़ा।
टी-20 विश्व कप में 10 विकेट से जीतने वाली टीम
- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, केपटाउन 2007 (लक्ष्य: 102)
- दक्षिण अफ्रीका vs जिम्बाब्वे, हम्बनटोटा 2012 (लक्ष्य: 94)
- ओमान vs पापुआ न्यू गिनी, मस्कट 2021 (लक्ष्य: 130)
- पाकिस्तान vs भारत, दुबई 2021 (लक्ष्य: 152)