साउथम्पटन मौसम: भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच
- फोटो : ANI
इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथम्पटन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। आज मैच का पांचवा दिन है। मैच का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मैच का नतीजा किसी भी टीम के फेवर में जा सकता है, लेकिन मैच पर मौसम कहर बनकर टूट रहा है। साउथम्पटन में लगातार बारिश हो रही है। चौथे दिन यानी सोमवार को सुबह से ही बारिश हो रही है, ऐसे में अंपायरों ने लगभग साढ़े चार घंटे तक इंतजार करने के बाद खेल समाप्त करने एलान कर दिया। आज पांचवे दिन का मैच है, लेकिन बारिश की वजह से मैच नहीं होने की संभावना है। खेल का अधिकांश हिस्सा बारिश की वजह से प्रभावित रहा है। अभी तक के मैचों को देखा जाए तो कीवी टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। हालांकि भारत की गेंदबाजी को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
बारिश की संभावना
मैच के चौथे दिन बारिश ने बेहतरीन खेल की उम्मीद कर रहे फैन्स के अरमानों पर पानी फेर दी। चौथे दिन 141.1 ओवर का ही खेल हो पाया है। बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। मौसम रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथम्पटन में मौसम लगातार खराब है, सोमवार को भी बारिश से मैच का मजा किरकिरा हुआ था। मंगलवार को पांचवे दिन बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल सुबह से छाए हुए हैं। ऐसे में मैच को रिजर्व डे में कराने का फैसला किया सकता है।
तीसरे दिन भी मैदान गीली होने से मैच जल्दी समाप्त करना पड़ा
बता दें कि तीसरे दिन भी आउटफील्ड गीली होने के कारण खेल देर से शुरू हुआ था और खराब रोशनी के कारण इसे जल्दी समाप्त करना पड़ा था। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने भारत के 217 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 101 रन बनाए थे।