फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारदा स्टिंग मामला: न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने खुद को किया अलग, अब शुक्रवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Tue, 22 Jun 2021 12:34 PM IST
Tanuja Yadav राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नारदा स्टिंग मामले में सुनवाई से पहले ही न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस ने खुद को इस केस से अलग कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारदा स्टिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। इस मामले की सुनवाई अब जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ करेगी। बता दें कि आज नारदा स्टिंग मामले में न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने खुद को अलग करने का फैसला कर लिया था।   

विज्ञापन

 

इसके अलावा ममता बनर्जी, उनके कानून मंत्री और राज्य द्वारा दायर याचिकाओं में नारदा मामले को स्थानांतरित करने के लिए सीबीआई की याचिका में उनके हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने से हाईकोर्ट के इनकार को चुनौती दी गई है। जस्टिस हेमंत गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि क्या आज इस मामले की सुनवाई के लिए एक पीठ का गठन किया जा सकता है?

नारदा स्टिंग टेप मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने सीबीआई द्वारा 17 मई को तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं की गिरफ्तारी के दिन अपनी और प्रदेश के कानून मंत्री मलय घटक की भूमिका को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा हलफनामा दायर करने की इजाजत नहीं दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ मुख्यमंत्री, घटक और पश्चिम बंगाल द्वारा दायर अलग-अलग अपीलों पर मंगलवार को सुनवाई करती है, लेकिन इससे पहले ही न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें