फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार का चक्रव्यूह तोड़ने उतरेगी मंधाना की टीम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 आज

Sat, 09 Mar 2019 01:05 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women cricket team
विज्ञापन

अपने बल्लेबाजों के खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में अपनी गलतियों से सबक लेकर सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी। वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय महिलाओं ने लय खो दी और इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। 

विज्ञापन


भारत को पहले मैच में 41 रन से और दूसरे में पांच विकेट से पराजय झेलनी पड़ी जो टी-20 क्रिकेट में उसकी लगातार छठी हार थी। भारतीय टीम 50 ओवरों के प्रारूप में अच्छा खेल रही है लेकिन टी-20 में उसे अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा जबकि विश्व कप अगले साल ही होना है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भी उसे टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया था।

दोनों मैचों में भारतीय टीम 120 रन से अधिक नहीं बना सकी। नियमित टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर अभी चोट से उबर नहीं सकी है और कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना दो मैचों में दो और 12 रन ही बना सकी। मध्यक्रम में मिताली राज (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकी। मंधाना ने कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने पूरी कोशिश की लेकिन हम 10-15 रन पीछे रह गए। अगर हमने इतने रन और बनाए होते तो कहानी कुछ और होती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में बड़ा अंतर है। इस अंतर को कम करने की जरूरत है। घरेलू सर्किट में सुधार की जरूरत है। घरेलू क्रिकेट में थोड़ी निडरता होनी चाहिए क्योंकि अगर आप घरेलू स्तर पर बेखौफ क्रिकेट खेलते हो तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसी तरह की क्रिकेट खेलते हो।'

 प्रसारण : सुबह 11 बजे, स्टार स्पोर्ट्स पर 

टीमें :
भारत : स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, भारती फूलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल जंजाद, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णामूर्ति , हरलीन दयोल।

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंकले ब्राउन, फ्रेया डेविस, जार्जिया एल्विस, एमी एलेन जोंस, लॉउरा मार्श, नताली स्किवर, आन्या शुब्रसोले, लिनसे स्मिथ, लौरेन विनफील्ड, डेनियेले व्याट , एलेक्स हार्टले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें