इसके बाद इशांत शर्मा ने 83वें ओवर में मेजबान टीम इंग्लैंड को लगातार दूसरा झटका दिया। उन्होंने इस ओवर की चौथी व पांचवी गेंद पर क्रमाशः मोईन अली और सैम करन (0) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। मोईन अली ने 170 गेंदें खेलकर 4 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़े। इशांत के अलावा टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट हासिल किए।
इससे पहले इंग्लैंड टीम में इस टेस्ट मैच में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, टीम इंडिया दो नए बदलवों के साथ मैदान पर अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभालेगी। हनुमा विहारी को हार्दिक पांड्या की जगह टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया गया है। वहीं रवींद्र जडेजा को आर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया है।
बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज इंग्लैंड पहले ही 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। साउथ हैम्पटन में खेले गए चौथे व निर्णायक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 60 रन से रौंदकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था।