लेकिन अब हालात बदल चुके हैं उसके बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर लगातार 3 टेस्ट जीते। दोनों टीमों के बीच चेपॉक में आखिरी मुकाबला 2016 में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को पारी और 75 रन से पीटा था। 4 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर यहां आमने-सामने होंगी। मुकाबला 5 फरवरी यानी शुक्रवार सुबह 9 बजकर तीस मिनट पर शुरू हो जाएगा।
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों का प्रसारण अधिकार बीसीसीआई ने स्टार नेटवर्क को दे रखा है। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
हॉटस्टार (Hotstar) में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगइन करें। बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं। शुरुआती दो चेन्नई तो आखिरी के दो टेस्ट अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम (पूर्व में मोटेरा) में खेले जाएंगे।