फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: सचिन बोले- देश की संप्रभुता से समझौता नहीं, सिर्फ दर्शक बनी रहें विदेशी ताकतें

Thu, 04 Feb 2021 06:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media
विज्ञापन

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ट्वीट कर कहा कि भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। सचिन ने आगे कहा कि भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला करना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें। दरअसल, सचिन तेंदुलकर यह ट्वीट किसान आंदोलन को लेकर लग रहा है। 

विज्ञापन

 

 

दरअसल, किसान आंदोलन को लेकर कई हस्तियां अलग अलग ट्वीट कर रहे हैं। कोई इसके समर्थन में तो कोई इसके खिलाफ। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कैरेबियाई पॉप गायिका रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया।

रिहाना ने आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा की और अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर की। इसमें किसानों का पुलिस के साथ टकराव और इंटरनेट सेवा बंद करने का जिक्र किया गया है। उन्होंने रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं'?

विज्ञापन


रिहाना के इस ट्वीट पर कई लोगों ने समर्थन जताया तो वहीं कई लोगों ने उसकी आलोचना भी की। इस क्रम में टीम इंडिया के पू्र्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने रिहाना को देश के आंतरिक मामले में दखल देने पर फटकार लगाई। भारत के इस पूर्व गेंदबाज ने ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितना महत्वपूर्ण हैं।
 


रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया के जरिए भारत पर निशाना साधने की कोशिश की। इसके बाद से भारत के तमाम दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिए हैं। रिहाना और ग्रेटा के ट्वीट के बाद से ट्विटर पर #IndiaAgainstPropaganda #IndiaTogether ट्रेंड हो रहे हैं।

विज्ञापन

विराट बोले- यह एकजुट रहने का वक्त

वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह एकजुट रहने का वक्त है। असहमति के वक्त में हम सभी एकजुट रहें। मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दयपूर्ण हल निकल आएगा ताकि शांति हो और मिलकर आगे बढ़ सकें। 

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है। इसे हम बातचीत से सुलझा लेंगे। हमारे देश में कृषि बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 

सुरेश रैना ने कहा कि आज हमारे देश में जो भी मुद्दे हैं हम उसे सुलझाएंगे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम बंट जाएं और बाहरी ताकतें इसका फायदा उठाएं। हर समस्या का समाधान बातचीत से निकल सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें