फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsBan Live: चौथे दिन का खेल खत्म, जीत से 7 विकेट दूर भारत

Sun, 12 Feb 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली और अश्विन - फोटो : ESPN
विज्ञापन
भारत और बांग्लादेश के बीच  चल रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया। 459 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने दिन के अंत तक 103 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए अश्विन ने 2 और जडेजा ने 1 विकेट लिया। भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 7 विकेट की जरूरत है।
विज्ञापन


बांग्लादेश को अब भी 356 रनों की जरूरत है। दूसरी पारी में सौम्य सरकार ने 42 और मोमिनुल हक ने 27 रन बनाए। भारत ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ एक ही सत्र बल्लेबाजी की और तेजी से 159/4 रन पर पारी घोषित की। भारत के लिए पुजारा ने 54 नाबाद, कोहली ने 38 और रहाणे ने 28 रन की पारी खेली। जडेजा ने भी 16 रन बनाए।

 LIVE SCORE 

बांग्लादेश की पहली पारी 388 रन पर सिमटी। कप्तान ने शानदार शतक जड़ते हुए 127 रन बनाए। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने 82 और मेहदी हसन ने 51 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए उमेश यादव ने 3 विकेट चटकाए। अश्विन और जडेजा ने 2-2 जबिक भुवनेश्वर और इशांत को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन


भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 687 रन पर घोषित की। कोहली के दोहरे शतक तथा विजय और साहा के शतकों की मदद से भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम ने 3, मेहदी हसन ने 2 और तस्कीन अहमद ने 1 विकेट लिया। जवाब में बांग्लादेश ने गजब का जीवट दिखाया और भारत को दूसरी पारी खेलने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें